{"_id":"68a496cdeaa17c447a093400","slug":"demand-for-adm-level-officer-for-new-noida-noida-news-c-1-gnd1002-3303814-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: न्यू नोएडा के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: न्यू नोएडा के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी की मांग
विज्ञापन
-मुख्य सचिव के सामने प्राधिकरण सीईओ ने रखी मांग
-कहा, प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अधिकारी की जरूरत
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांव की जमीन पर प्रस्तावित दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शासन से अधिकारी मांगा है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने मुख्य सचिव से एक एडीएम स्तर के अधिकारी की तैनाती न्यू नोएडा के लिए किए जाने की मांग की है।
उन्होंने बताया है कि आगे जमीन की दरें तय करने, जिला प्रशासन और किसानों से संवाद के लिए ऐसे अधिकारी की जरूरत है। नोएडा प्राधिकरण में पहले से भूलेख विभाग में अधिकारी व कर्मचारियों की कमी है। जमीन प्राधिकरण किसानों से आपसी समझौते के आधार पर लेगा। इसके लिए लगातार अधिकारियों की एक टीम को मौके पर गांव में किसानों से बैठक करनी होगी। मिलने वाली जमीन प्राधिकरण के पक्ष में ट्रांसफर करवाने की प्रक्रिया भी तहसील और जिले स्तर पर पूरी करवानी होगी। वहीं बात अगर मौजूदा समय की करें तो मास्टर प्लान-2041 प्रभावी हो चुका है। इसके आगे जमीन लेने के लिए अभी प्राधिकरण ने दरें नहीं तय की हैं।