{"_id":"6615769af6478ee9c8063a6b","slug":"delivery-boy-was-murdered-over-money-transaction-noida-news-c-1-1-noi1086-1583691-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैसे के लेनदेन को लेकर की गई थी डिलिवरी बॉय की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैसे के लेनदेन को लेकर की गई थी डिलिवरी बॉय की हत्या
विज्ञापन
- छलेरा के नाले में सोमवार को मिला था शव
माय सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी के लिए छलेरा गए डिलीवरी बॉय की सिर पर डंडे से वार कर एक युवक ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोस्तों की मदद से शव को नाले में फेंक दिया था। डिलीवरी के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। डिलीवरी बॉय का शव सोमवार को छलेरा के नाले में मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
सोमवार को लहूलुहान शव मिलने के बाद इस मामले की जांच की गई तो मृतक की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी स्वरूप कुमार के रूप में हुई। स्वरूप वर्तमान में सर्फाबाद गांव में किराये पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। वह नोएडा की एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। 7 अप्रैल को वह छलेरा गांव में एक युवक को ऑर्डर पहुंचाने गया था। लोकेशन पर पहुंचने पर ऑर्डर देने वाला युवक अपने दोस्त के साथ मिला। युवक ने साथी को एटीएम से पैसे निकालने के लिए भेजा। इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर ऑर्डर करने वाले युवक और स्वरूप के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ गया और ऑर्डर करने वाले युवक ने अपने साथी के साथ डिलीवरी बॉय स्वरूप से मारपीट करना शुरू कर दिया।
इस दौरान आरोपियों ने स्वरूप के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ शव को नजदीक के नाले में जाकर फेंक दिया। इसके बाद 8 अप्रैल को मृतक का शव नाले में मिला। इस मामले में जब पुलिस की टीम ने पूरी जांच की तब हत्या का पता चला। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि इस मामले में चार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।