{"_id":"68c713a8c9430ba9d0058da0","slug":"delivery-boy-dies-in-truck-collision-na-news-c-198-1-gbd1023-9871-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक कड़कड़ मॉडल निवासी संतोष (24) था जो ड्यूटी के लिए जा रहा था। हादसा 10 सितंबर की सुबह हुआ, जिसका मुकदमा पुलिस ने 13 सितंबर को दर्ज किया।
कड़कड़ मॉडल निवासी राधेश्याम ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उनका बड़ा बेटा संतोष ई-कॉमर्स कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था। 10 सितंबर की सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। साइट चार स्थित कार शोरूम के सामने अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा फुटेज से ट्रक को ट्रेस कर लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।