फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deliberations on Cybersecurity

साइबर सुरक्षा पर मंथन: 20 से अधिक स्कूलों ने लिया हिस्सा

Wed, 14 Oct 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on Cybersecurity
डिजिटल सुरक्षा, नैतिकता और जिम्मेदार नागरिकता पर हुई चर्चा
विज्ञापन








ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द मंथन स्कूल में दो दिवसीय ‘साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) 2026’ का आयोजन किया गया। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की आईएसईए परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 20 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन को सी-डैक और सीईआरटी-इन का सहयोग मिला। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर सौम्य सेठ और उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर अपराध सलाहकार डॉ. रक्षित टंडन उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल आदतों और शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। एमयूएन के तहत विद्यार्थियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा, मानवाधिकार परिषद और अंतरराष्ट्रीय प्रेस की कार्यवाही में भाग लेकर साइबर सुरक्षा, डिजिटल अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विचार रखे। समापन समारोह में सी-डैक के परियोजना प्रबंधक सुमित श्रीवास्तव और भारत सरकार के वैज्ञानिक मनोज चंद्र उंडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed