फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi's roads got flooded due to rain

Noida News: बारिश से दिल्ली की सड़कें हो गई जलमग्न

Tue, 12 Aug 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi's roads got flooded due to rain
-राजधानी के कई इलाकों में जलभराव और जाम से बिगड़ गए हालात
विज्ञापन

-ऑफिस जाने वाले और स्कूली बच्चों को आवागमन में हुई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ दीं। बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
बारिश रुकने के बाद भी सुबह के व्यस्त समय में पानी सड़क पर बहता रहा, जिससे ऑफिस और स्कूल जाने वालों को जाम का सामना करना पड़ा। जयपुर हाइवे पर धीरे-धीरे ट्रैफिक बढ़ता गया और कुछ ही देर में धौला कुआं के आसपास लंबा जाम लग गया। महिपालपुर और दिल्ली कैंट से आने वाले लोग जाम में बुरी तरह फंसे रहे। दिल्ली कैंट में भी किब्री प्लेस में जाम लगा। इसी तरह शादीपुर फ्लाई ओवर, द्वारका मोड़ आदि जगह भी लोेगों को जाम सामना करना पड़ा। इन सभी जगह पर जलभराव होने के कारण जाम लगा।
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र की एमबी रोड पर जलभराव से हालात और बिगड़ गए। सुबह सड़क पर इतना पानी भर गया कि कार, ऑटो और दोपहिया वाहनों की गति पूरी तरह थम गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह समस्या हर बारिश के बाद होती है, लेकिन जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उधर पीडब्ल्यूडी और एमसीडी की टीमों ने कई इलाकों में पंप लगाकर पानी की निकासी शुरू की। एक कर्मचारी ने बताया कि हम सुबह से लगे हुए हैं। पहले यहां कई फीट पानी भर जाता था, लेकिन इस बार समय पर कार्रवाई से हालात कुछ बेहतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed