फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi's Michael supplies synthetics drugs in four states

Noida News: दिल्ली का माइकल करता है चार राज्यों में सिंथेटिक्स ड्रग्स की आपूर्ति

Tue, 23 May 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi's Michael supplies synthetics drugs in four states
दिल्ली का माइकल करता है चार राज्यों में सिंथेटिक्स ड्रग्स की आपूर्ति
विज्ञापन


तीन सौ करोड़ की ड्रग्स संग गिरफ्तार किए गए चार की पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर

मंगलवार सुबह 10 बजे से 27 मई शाम पांच बजे तक ट्रांसलेटर की मदद से होगी पूछताछ

जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाला नाइजीरियाई माइकल ग्रेनो में तीन सौ कराेड़ की मेटाफीटामाइन ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपियों से मादक पदार्थ लेकर साथियों के साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गोवा में आपूर्ति करता था। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों की 14 दिन की रिमांड न्यायालय से मांगी। न्यायालय ने चार आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर कर ली है। पुलिस मंगलवार से चारों से ट्रांसलेटर की मदद से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी।
सहायक शासकीय अधिवक्ता नितिन त्यागी और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी छवि रंजन द्विवेदी ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश रणविजय प्रताप सिंह की अदालत में पुलिस ने बताया कि थीटा-2 सेक्टर स्थित एक तीन मंजिला मकान से मंगलवार रात को 300 करोड़ मेटाफीटामाइन ड्रग्स साथ दस नाइजीरियाई मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि इनका एक साथी माइकल वसंत कुंज में रहता है। वहीं, उनसे ड्रग्स लेकर चार राज्यों में आपूर्ति करता है। माइकल के अलावा उसके अन्य साथी भी इस धंधे में लिप्त हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दस आरोपियों में से डेमियल अजूह, इम्मानू, जॉन कोफी, अजोकू उबाका की पुलिस ने रिमांड मांगी है। न्यायालय ने मंगलवार सुबह 10 बजे से 27 मई शाम पांच बजे तक की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। न्यायालय ने रिमांड के आदेश पर कहा है कि आरोपी अपने अधिवक्ता को साथ रख सकते हैं लेकिन वह विवेचना में दखल नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
चार पर आपूर्ति और छह पर ड्रग्स तैयार करने का था जिम्मा
पुलिस ने केवल उन चार आरोपियों की रिमांड मांगी है जो ड्रग्स आपूर्ति का काम देखते हैं। बताया गया है कि इनके अलावा छह आरोपी ड्रग्स बनने का काम देखते थे। लेकिन आरोपियों से लेने के बाद माइकल किन-किन की मदद से और किस-किस को ड्रग्स की आपूर्ति करता है। इसका रिमांड पर पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा पुलिस आरोपियों के मोबाइल खोलने व डायरी रजिस्टर में मिले नाम व नंबर की भी पड़ताल कर रही है।

------
दिल्ली, पटियाला, गुरुग्राम के बार और गोवा के बीच पर करते हैं आपूर्ति
पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली, पटियाला, गुरुग्राम के बार-पब के अलावा गोवा के बीच तक आपूर्ति करते हैं। आरोपी गोवा के टी-2 लेन एरिया के अलावा मशहूर बाघा और बगिटर बीच पर जाकर ड्रग्स बेचते हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रिमांड पर लेकर आरोपियों को भी निशानदेही व दबिश पर साथ लेकर जा सकती है।


---
गोवा तक जांच पहुंचने से सोनाली फोगाट की मौत से फिर जुड़े तार

ग्रेटर नोएडा। टिकटॉक स्टार से भाजपा नेता बनी सोनाली फोगाट की मौत मेटाफीटामाइन ड्रग्स के सेवन से होने की बात सामने आई थी। सोनाली की मौत के बाद जांच टीम नोएडा स्थित उनके फ्लैट तक पहुंची थी अब ग्रेनो के विदेशी तस्करों के गोवा तक ड्रग्स आपूर्ति करने की बात सामने आने से एक बार फिर इस बात की आशंका होने लगी है कि ग्रेटर नोएडा में तैयार की गई ड्रग्स ही सोनाली को दी गई हो। सोनाली फोगाट की मौत गोवा में हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed