फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi's garbage was being dumped in Sector-89

Noida News: सेक्टर-89 में डाला जा रहा था दिल्ली का कूड़ा

Tue, 15 Jul 2025 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi's garbage was being dumped in Sector-89
-प्राधिकरण की टीम ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, मौके पर मिले सात डंपर सीज
विज्ञापन

-मौके पर 20 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़ा मिला, एफआईआर दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। दिल्ली का कूड़ा अवैध रूपसे नोएडा के सेक्टर-89 में लाकर डाला जा रहा था। यह करतूत दिल्ली में कूड़ा निस्तारण का काम करने वाले ठेकेदार की है। वह ट्रकों में छिपाकर कूड़ा यहां ला रहा था। सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा। मौके पर करीब 20 हजार मीट्रिक टन से भी ज्यादा कूड़ा बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात डंपर सीज कर दिए हैं। साथ ही आरोपी ठेकेदार के खिलाफ फेज-2 थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।
दिल्ली में कूड़ा निस्तारण के लिए 800-1000 रुपये प्रति मीट्रिक टन के खर्च का भुगतान स्थानीय निकाय करते हैं। ऐसे में यह कूड़ा बगैर निस्तारण कर यहां पर डालकर कूड़ा निस्तारण राशि के गबन की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है। फेज-2 थाने में यह केस जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक परियोजना अभियंता की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में बताया गया है कि सेक्टर-89 के डूब क्षेत्र स्थित निम्मी विहार में अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा था। स्थल निरीक्षण के दौरान पता चला कि यह कूड़ा दिल्ली से लाकर डाला जा रहा है। प्रतिदिन करीब 100 डंपर कूड़ा यहां लाकर डंप किया जाता था। मौके से हरियाणा नंबर के सात डंपर मिले हैं। इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


फेज-2 थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि ट्रक पकड़े गए हैं और डंपिंग ग्राउंड देख लिया गया है। यहां पर कूड़ा अवैध रूप से डलवाया जा रहा था। अब प्राधिकरण की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर एफआईआर बीमारी फैलने की आशंका, खतरनाक संक्रमण फैलने की आशंका और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वातावरण बनाने से जुड़ी धाराओं में दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक डूब क्षेत्र में एक किसान का प्लॉट है। उसको किराये पर लेकर कूड़ा डलवाया जा रहा था। मौके पर जब ट्रक पकड़े गए तो कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, फिर मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन






-------------
शहरों के लिए चुनौती बना कूड़ा निस्तारण



शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण कर पाना सभी बड़े शहरों के लिए मौजूदा समय में चुनौती बना हुआ है। नोएडा ने सेक्टर-54 का अपना डंपिंग ग्राउंड कूड़ा निस्तारण कर खत्म कर दिया है। अब सेक्टर-145 में डंपिंग ग्राउंड बना हुआ है। वहां के कूड़े का भी निस्तारण हो रहा है। करीब 3.50 लाख मीट्रिक टन कूड़ा अभी वहां पर पड़े होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed