फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi satyendra jain says coronavirus vaccine will be free in delhi

दिल्ली में निशुल्क लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन- सत्येंद्र जैन

Sat, 02 Jan 2021 06:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Jan 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi satyendra jain says coronavirus vaccine will be free in delhi
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के लोगों को कोरोना वैक्सीन बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार प्रतिदिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी कर चुकी है। टीका सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा।  

विज्ञापन


पहले चरण में 51 लाख लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीन केंद्रों को अस्पतालों के साथ जोड़ा गया है, ताकि अगर वैक्सीन का दुष्प्रभाव पड़ता है, तो मरीज को तत्काल इलाज दिया जा सके। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री ने दरियागंज स्थित डिस्पेंसरी में किए जा रहे कोविड वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा, दिल्ली में वैक्सीन देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण के लिए लगभग एक हजार केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीन केंद्रों को किसी न किसी अस्पताल के साथ जोड़ा गया है। कई केंद्र अस्पताल में ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना का टीका सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पुलिस, सफाई कर्मचारी, जल बोर्ड के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे नंबर पर 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस हिसाब से में पहले चरण में लगभग 51 लाख लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।


संक्रमण से हालात बेहतर हुए
दिल्ली में कोरोना की वर्तमान स्थिति के विषय में जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से हालात काफी बेहतर होते जा रहे हैं। रिकवरी दर बढ़ रही है और संक्रमण दर घट रही है। अस्पतालों में भी करीब 11 हजार बेड खाली हैं। हालांकि लोगों को अभी भी सभी सावधानी बरतने की जरूरत है। नए स्ट्रेन के विषय में उन्होंने कहा कि ब्रिटेन से आए लोगों की भी घर-घर जाकर जांच की जा रही है। वायरस के इस नए रूप से घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed