फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi riots: Justice recuses himself from bail cases

दिल्ली दंगा : न्यायमूर्ति ने जमानत मामलों से खुद को अलग किया

Thu, 04 Jul 2024 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi riots: Justice recuses himself from bail cases
नई दिल्ली।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अमित शर्मा ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2020 में हुए दिल्ली दंगों से संबंधित जमानत याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश दिया कि इन मामलों को उस पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए जिसके न्यायमूर्ति शर्मा सदस्य नहीं हैं। जमानत मामलों में शरजील इमाम, मीरान हैदर और अन्य की ओर से दायर याचिकाएं शामिल हैं। यह तीसरी खंडपीठ है, जिसने इन मामलों से स्वयं को अलग किया है। शुरुआत में जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और रजनीश भटनागर इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। जस्टिस मृदुल के मणिपुर हाईकोर्ट में ट्रांसफर होने के बाद मामला जस्टिस सुरेश कुमार कैत और मनोज जैन को सौंपा गया। हाल ही में रोस्टर में बदलाव के बाद यह मामला जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और अमित शर्मा को सौंपा गया। जस्टिस शर्मा के मामले से अलग होने के बाद अब यह मामला चौथी बेंच के पास जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed