फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Police celebrated the 150th year of Vande Mataram with enthusiasm

Noida News: दिल्ली पुलिस ने उत्साह से मनाया वंदे मातरम का 150वां वर्ष

Fri, 07 Nov 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police celebrated the 150th year of Vande Mataram with enthusiasm
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए दिल्ली पुलिस के सभी जिलों और इकाइयों में वंदे मातरम के सामूहिक गायन के आयोजन किए गए। इन उत्सवों के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने एकता, अखंडता और राष्ट्र की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक केंद्रीय आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ वंदे मातरम का गायन किया। इसके अलावा दिल्ली के सभी पुलिस थानों में सामूहिक गायन के आयोजन किए गए, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आम जनता ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कई पुलिस थानों और सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। केंद्रीय आयोजन के अलावा, दिल्ली पुलिस बैंड और ऑर्केस्ट्रा ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर सामूहिक गायन सत्र आयोजित किए, जिसमें नागरिकों ने भी हिस्सा लिया और देशभक्ति का संदेश पूरे शहर में फैलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed