{"_id":"6750048a471b7da2d704891d","slug":"delhi-ncr-farmers-protest-updates-mahapanchayat-in-noida-today-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kisan Mahapanchayat: किसानों की चेतावनी के बाद हरकत में अफसर, दिल्ली कूच की चेतावनी; पुलिस ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Mahapanchayat: किसानों की चेतावनी के बाद हरकत में अफसर, दिल्ली कूच की चेतावनी; पुलिस ने दिया आश्वासन
Wed, 04 Dec 2024 01:51 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:51 PM IST
सार
महापंचायत के मंच से किसानों ने ऐलान किया है कि अगर एक घंटे में राकेश टिकैत नहीं पहुंचे तो किसान नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल की तरफ कूच करेंगे।
विज्ञापन
किसानों की महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Farmers Protest: ग्रेटर नोएडा में आज किसानों की महापंचायत हो रही है। महापंचायत में शामिल होने आ रहे किसान नेता राकेश टिकैत को टप्पल पुलिस ने रोक लिया है। महापंचायत के मंच से किसानों ने ऐलान किया है कि अगर एक घंटे में राकेश टिकैत नहीं पहुंचे तो किसान नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल की तरफ कूच करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस के साथ वार्ता में एक घंटे में जेल में बंद 123 किसानों को रिहा करने का आश्वासन दिया है। बिना शर्त रिहाई का आश्वासन दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो दिल्ली कूच की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
महामाया फ्लाइओवर के पास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जीरो पॉइंट पर पंचायत में दिल्ली की तरफ कूच करने की घोषणा के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। महापंचायत से पहले नोएडा महामाया फ्लाइओवर के पास आज किसानों को फिर पुलिस ने रोका है। हंगामे के बीच बस में भरकर ले जाया गया। महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर नोएडा में धरना स्थल पर किसान अलग-अलग टोली में पहुंच रहे हैं। नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से बलपूर्वक हटाने और गिरफ्तारी के विरोध में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर महापंचायत के लिए किसानों की भीड़ जुटी है।