फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi is drowning, thousands of people are homeless, there is no hope of water receding soon

Noida News: डूब रही दिल्ली, हजारों लोग बेघर, जल्द पानी उतरने के आसार नहीं

Wed, 03 Sep 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Delhi is drowning, thousands of people are homeless, there is no hope of water receding soon
यमुना का बाढ़ क्षेत्र जलमग्न, हजारों लोगों और सैकड़ो मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
विज्ञापन

-------------
207.40 मीटर तक पहुंचा पानी
208 मीटर तक पहुंचने की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना में लगातार बढ़ रहे पानी से दिल्ली डूबने लगी है। बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अब शहर के भीतरी हिस्सों में भी पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से बुधवार सुबह से लेकर रात तक छोड़े जा रहे पानी को दिल्ली आते देखकर ये साफ है कि पानी जल्द कम नहीं होगा। देर रात यमुना का जलस्तर 207.40 मीटर तक पहुंच गया था।
केंद्रीय जल आयोग ने सूचना जारी की है कि दिल्ली में पानी और बढ़ सकता है। इससे आशंका है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208 मीटर तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो 2023 की बाढ़ की तरह आउटर रिंग रोड और कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक पानी पहुंचने के आसार हैं। इससे दिल्ली में न केवल आवागमन बाधित हो सकता है बल्कि बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित होने का खतरा भी है।
विज्ञापन

सीजन के पीक डिस्चार्ज का दिखा असर
दिल्ली में बुधवार को यमुना में जो पानी नजर आया है, वह हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को सुबह 9 बजे छोड़े गए इस सीजन के पीक डिस्चार्ज 3.29 लाख क्यूसेक का असर है, लेकिन पहाड़ों पर लगातार हो रही तेज बारिश के कारण सोमवार से बुधवार तक हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 1.5-2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को छोड़ा गया पानी
सुबह 8 बजे : हथिनीकुंड बैराज - 1.63 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज - 1.39 लाख क्यूसेक, ओखला बैराज - 1.74 लाख क्यूसेक
सुबह 10 बजे : हथिनीकुंड बैराज - 1.59 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज - 1.42 लाख क्यूसेक, ओखला बैराज - 1.88 लाख क्यूसेक
दोपहर 12 बजे : हथिनीकुंड बैराज - 1.58 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज - 1.55 लाख क्यूसेक, ओखला बैराज - 1.93 लाख क्यूसेक
दोपहर 2 बजे : हथिनीकुंड बैराज - 1.62 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज - 1.63 लाख क्यूसेक, ओखला बैराज - 1.97 लाख क्यूसेक
शाम 4 बजे : हथिनीकुंड बैराज - 1.65 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज - 1.77 लाख क्यूसेक, ओखला बैराज - 2.09 लाख क्यूसेक
शाम 7 बजे : हथिनीकुंड बैराज - 1.78 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज - 1.85 लाख क्यूसेक, ओखला बैराज - 2.22 लाख क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed