{"_id":"68a1ecffb25582164c06971e","slug":"delhi-has-achieved-development-virendra-sachdeva-noida-news-c-340-1-del1011-101426-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को मिला विकास का तोहफा : वीरेंद्र सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली को मिला विकास का तोहफा : वीरेंद्र सचदेवा
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - 10 साल में विकास की परिभाषा से भटकी थी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली की जनता को दो हाईस्पीड कॉरिडोर परियोजनाएं समर्पित करने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) के लोकार्पण ने प्रधानमंत्री के हमेशा दिल्ली के विकास की चिंता करने की बात को साबित कर दिया है।
सचदेवा ने कहा कि इन परियोजनाओं का निर्माण केंद्र सरकार ने आप सरकार के समय शुरू किया था जो आज पूरी होकर जनता को समर्पित हुईं हैं। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार जताया। द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड में करीब 3.6 किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक टनल भी शामिल है जो यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू व ऑरेंज लाइन, बिजवासन रेलवे स्टेशन व द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टीमोडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। वहीं, यूईआर-2 का अलीपुर से दिचाऊं कलां तक का हिस्सा लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। यह सड़क बहादुरगढ़ और सोनीपत को नई कनेक्टिविटी देने के साथ-साथ दिल्ली की इनर व आउटर रिंग रोड, मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-9 जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक कम करने में मददगार साबित होगी। पिछले 10 साल में विकास की परिभाषा से भटकी दिल्ली को अब भाजपा की डबल इंजन सरकार नई रफ्तार दे रही है। इन दोनों हाईस्पीड कॉरिडोर के लोकार्पण से यात्रा समय कम होगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी और दिल्ली-एनसीआर की यातायात समस्या को काफी हद तक हल किया जा सकेगा।