फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi government worked in Purvanchal society and raw colonies: Kejriwal

दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज और कच्ची कॉलोनियों में काम किए : केजरीवाल

Sun, 17 Nov 2024 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi government worked in Purvanchal society and raw colonies: Kejriwal
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने किया वार, कहा- भाजपा ने एक भी काम नहीं किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की कच्ची काॅलोनियों के मुद्दे पर रविवार को भाजपा पर वार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचल समाज और कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए एक भी काम नहीं किया, जबकि दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज और कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए कई काम किए हैं। दिल्ली सरकार ने कच्ची कॉलोनियों में सीवर और पानी की पाइपलाइन डलवाई व बिजली के कनेक्शन कराए, लेकिन भाजपा ने केवल कामों को रोका है।


दिल्ली में दो सरकारें हैं। एक दिल्ली की राज्य सरकार है और दूसरी केंद्र सरकार। दोनों के पास दिल्ली के संबंध में पावर और संसाधन भी हैं। दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज के लिए 10 साल में काफी काम किया है। भाजपा चाहती तो कच्ची कॉलोनियों में स्कूल बनवा देती। डीडीए के जरिए कच्ची कॉलोनियों में काम करवा देते, लेकिन कुछ नहीं करवाया। आप ने 6800 किलोमीटर की सीवर पाइप लाइन डलवाई हैं। 10 हजार किलोमीटर की सड़कें बनवाई हैं। कई मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनवाए हैं, ये लोग एक काम बता दें, जो इन्होंने पूर्वांचल समाज के लिए किया है। भाजपा ने केवल धोखा दिया है, लेकिन दिल्ली सरकार ने जनता के काम किए हैं। अभी बहुत सारे काम करने बाकी हैं। बहुत सारी कच्ची कॉलोनियां रह गईं हैं। अभी उनमें काम करने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed