फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   delhi government may allow reopening of stadiums and sports complexes

दिल्ली सरकार दे सकती है स्टेडियम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कल से खोलने की अनुमति

Sun, 04 Jul 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
delhi government may allow reopening of stadiums and sports complexes
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के हालातों में सुधार को देखते हुए दिल्ली सरकार और राहत देते हुए सोमवार से स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खोलने की अनुमति दे सकती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शनिवार को ये जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

फिलहाल मौजूदा राहत सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रह सकती है। वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से गतिविधियों पर प्रतिबंध बढ़ाने को लेकर भी नया आदेश जारी किया जाना है। हालांकि सरकार स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खोलने की अनुमति दे सकती है लेकिन लोगों की भीड़ के कारण दिल्ली मेट्रो ट्रेन समेत सार्वजनिक परिवहन को पूरी क्षमता से चलाने की अनुमति मिलती नजर नहीं आती।
विज्ञापन

अभी मेट्रो व सार्वजनिक बसों को 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ ही चलाया जा रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार स्पा, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और स्वीमिंग पूल खोलने की अनुमति मिलने की भी उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीएमए ने पिछले सप्ताह जिम तथा योग केंद्रों को आधी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की थी। वहीं बैंक्वेट, मैरिज हॉल तथा होटलों में 50 लोगों के साथ शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति दी थी। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed