Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Fire Service gears up for Diwali

Noida News: दिवाली के लिए दिल्ली फायर सर्विस ने कसी कमर

Wed, 15 Oct 2025 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi Fire Service gears up for Diwali
-66 दमकल केंद्रों में 321 गाड़ियां 24 घंटे रहेंगी तैनात, दमकलकर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन

-41 संवेदनशील स्थानों पर विशेष गाड़ियों का किया गया प्रबंध
-17 जगह दमकल और 24 जगह क्यूआरवी गाड़ियां रहेंगी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली पर अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए दमकल विभाग ने कमर कस ली है। त्योहार वाले दि रविवार और सोमवार को राजधानी के सभी 66 फायर स्टेशनों पर दमकल की करीब 321 गाड़ियां किसी भी हादसे से निपटने के लिए तैयार रहेंगी। हादसों की आशंका को देखते हुए फायर विभाग ने रविवार और सोमवार को राजधानी में विशेष प्रबंध भी किए हैं।
दिल्ली के अलग-अलग 41 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां दमकल विभाग की गाड़ियां और क्विक रिस्पोंस व्हीकल (क्यूआरवी) को तैनात किया गया है। इनमें से 17 जगहों पर दमकल की गाड़ियां और 24 जगहों पर क्यूआरवी को तैनात किया गया है। किसी भी हादसे की सूचना पर यह गाड़ियां जल्द से जल्द बचाव के लिए पहुंचेंगी। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अकसर देखा गया है कि दीपावली पर पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही हादसों की वजह बन जाती है। आपकी थोड़ी से सावधानी इन हादसों को टाल सकती है।
विज्ञापन

----
शाम 5 बजे से तड़के तक यहां तैनात रहेंगी गाडिय़ां...
. बाराटूटी चौक, तिलक नगर (पुलिस स्टेशन), लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट (पुलिस स्टेशन), लाल कुंआ चौक (पुलिस स्टेशन), लाहोरी गेट (पुलिस स्टेशन), साउथ एक्सटेंशन, सोनिया विहार, डीटीसी डिपो कतरन मार्केट, मंगोलपुरी, गांधी नगर मार्केट, महिपालपुर चौक, संगम विहार, मुंडका मेट्रो स्टेशन, आजाद मार्केट चौक्र, जयपुर गोल्डन अस्पताल, न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन (मयूर विहार फेज-3), यमुना विहार (न्यू फायर साइट) और राधा स्वामी सतसंग, भाटी माइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
संकरे स्थानों पर यहां तैनात रहेंगे क्यूआरवी...
हस्तसाल गांव, विशाल गार्डन नजफगढ़ रोड, पीवीआर/डीडीए कॉम्प्लेक्स विकासपुरी, महरौली थाने, डेरा गांव मोड़, मैदानगढ़ी, घिटौरनी मेट्रो स्टेशन, बादली औद्योगिक क्षेत्र, संत नगर बुराड़ी मेन चौक, आदर्श नगर/आजादपुर टर्मिनल, वजीरपुर गांव, स्वरूप नगर, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, सोनिया विहार नियर सभापुर गांव, गांधी नगर मार्केट, मेन बाजार पहाड़गंज, अलीपुर पुलिस स्टेशन, खारी बावली, सदर बाजार दिल्ली कैंट, रानी बाग मार्केट, नांगलोई पुलिस स्टेशन, पुल बंगश आजाद मार्केट और पालम गोल चक्कर द्वारका।

----
सभी दमकलकर्मियों की छुट्टियां रद्द
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दीपावली को देखते हुए सभी दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने प्रदूषण को देखते हुए अपील की है कि पटाखे कम से कम जलाएं, अपनी खुशियां दीप जलाकर या लाइटिंग कर बढ़ाए। हो सके तो कम्युनिटी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर अपनी त्योहार को मनाएं। हादसे की सूरत में तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दें।
----
पटाखों के साथ बरतें सावधानी
. किसी भी सूरत में नॉन ग्रीन पटाखें न जलाएं।

. बच्चे पटाखें जला रहे हैं तो उनके साथ बड़े जरूर हों।

. हमेशा पटाखे खुले मैदान में ही जलाएं।

. रॉकेट चलाते समय हमेशा ऊपर की ओर छोड़े।

. अपनी छतों को साफ कर वहां से ज्वलनशील पदार्थ हटा लें।

. पटाखे जलाते समय हमेशा सूती कपड़े ही पहनें।

. पानी और बालू का इंतजाम भी जरूर करें।

. जो पटाखा न फूटे उसपर पानी या मिट्टी डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed