फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Defeated the opponent team and entered the semi-finals

Noida News: प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया, सेमीफाइनल में ली एंट्री

Wed, 27 Aug 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Defeated the opponent team and entered the semi-finals
आज होंगे अंतिम चार के मैच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को अंडर-14 और 19 के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच होंगे।
स्कूल की मीडिया प्रभारी कविता चौधरी ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक हुए मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में एमिनिटी स्कूल रुद्रपुर ने समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा को 4-1 से पराजित किया। मेरठ पब्लिक स्कूल ने जेबीएम ग्लोबल स्कूल नोएडा को 2-1 मात दी। एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने केडीबी पब्लिक स्कूल मेरठ को 6-1 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग में उमा पब्लिक स्कूल ने आरपी पब्लिक स्कूल के खिलाफ 6-1 से जीत हासिल की। एमिनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा को 4-2 से मात दी। आर्मी स्कूल मेरठ को द एवेन्यू पब्लिक स्कूल मेरठ के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने आचार्य कुलम को 3-1 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मैच में विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य संजय ने कहा कि अगर आपके हौसले बुलंद हैं तो कठिन समय में भी आपको मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। खेलों में अनुशासन और संघर्ष ही असली जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed