फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deepotsav was celebrated with great enthusiasm in the Government Post Graduate College.

Noida News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

Fri, 17 Oct 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav was celebrated with great enthusiasm in the Government Post Graduate College.
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। महाविद्यालय स्टाफ क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य प्रो. दिनेश चंद ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। वहीं, डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा, डॉ. अभिषेक भारद्वाज और डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने मिट्टी के दीये जलाकर परंपरा और प्रकृति दोनों का सम्मान करने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन स्टाफ क्लब संयोजिका डॉ. अपर्णा गौतम, सह-संयोजक डॉ. कविता चौधरी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed