{"_id":"68cd463d68d210b23e08977a","slug":"deepika-chaman-shailesh-and-ravindra-were-the-winners-in-the-quiz-na-news-c-176-1-ssml1044-153143-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रश्नोत्तरी में दीपिका, चमन, शैलेष व रविंद्र विजेता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रश्नोत्तरी में दीपिका, चमन, शैलेष व रविंद्र विजेता रहे
विज्ञापन
कर्मचारी बीमा निगम के निदेशक ने स्प्री व एमनेस्टी योजना की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी की थाना गांव में एक उद्योग परिसर में कर्मचारी बीमा निगम ( ईएसआईसी) के निदेशक कर्नल मनजीत कटोच ने कार्यशाला का आयोजन किया। उन्होंने स्प्री और एमनेस्टी योजना की जानकारी दी। हितलाभों पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें चमन लाल, दीपिका चौधरी, शैलेश कुमार और रविंद्र प्रताप सिंह का सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि 21 हजार से कम वेतन लेने वाले कामगार स्प्री योजना के तहत आ सकते है। पहली जुलाई से 31 दिसंबर तक की अवधि में कामगार ईएसआईसी में पंजीकृत कर सकते हैं। इस योजना के तहत पंजीकृत किए गए कामगारों के लिए ईएसआईसी न कोई निरीक्षण करेगा और न ही कोई पिछले अंशदान की मांग करेगी। सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव विस्तार से ईएसआईसी में पंजीकृत पणधारियों और उनके परिजनों को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। ईएसआईसी शाखा प्रबंधक अभिनव गुप्ता और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ने कार्यशाला में बताया कि किसी भी उद्योग प्रबंधन या पणधारियों को किसी भी प्रकार के लाभ लेने में यदि कोई असुविधा या परेशानी आती है तो वे सीधे उनसे दूरभाष से ही संपर्क कर सकते हैं।