फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deed writers performed havan for purification of mind

Noida News: डीड राइटर्स ने किया बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन

Tue, 23 Jun 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Deed writers performed havan for purification of mind
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-2 स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिवक्ता व डीड राइटर्स की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश के स्टांप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के मंत्री और अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप भाटी का कहना है कि लगातार हड़ताल व मांग पत्र देने के बाद भी सरकार फैसला वापस नहीं ले रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन सोरन प्रधान, कृषक और भानु गुट समेत विभिन्न किसान संगठनों ने हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू करने का फैसला वापस होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश सरकार ने ई-पंजीकरण की व्यवस्था लागू की है जिसके विरोध में अधिवक्ता व डीड राइटर्स प्रदेशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को हड़ताल का 13वां दिन था। इसके कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed