{"_id":"6a202d13d3bcfb3d1e0685e2","slug":"decks-cleared-for-registration-of-433-flats-in-two-jaypee-projects-noida-news-c-1-noi1095-4354234-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेपी की दो परियोजनाओं में 433 फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेपी की दो परियोजनाओं में 433 फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता साफ
विज्ञापन
- जेपी कॉसमॉस और किंग्सटन पार्क परियोजना में जल्द जारी होगा ओसी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जेपी की दो ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के 433 फ्लैटों का अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) जल्द जारी होगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से ओसी जारी होने के बाद किंग्सटन पार्क अपार्टमेंट के 133 फ्लैट और किंग्सटन पार्क हाइट के 160 और सेक्टर-134 जेपी कॉसमॉस के 160 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री शुरू होगी। ओसी जारी किए जाने की मंजूरी प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने दे दी है। अब नियोजन विभाग की तरफ से ओसी के प्रपत्र ऑनलाइन किए जाने शेष हैं।
दोनों परियोजनाओं में यह फ्लैट लंबे समय से बनकर तैयार थे। बिल्डर एजेंसी सुरक्षा की तरफ से ओसी के लिए आवेदन किया गया था। नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग का कहना है कि आवेदन में कुछ खामियां थीं। इसलिए आपत्ति लगाई गई थी। आपत्ति का निस्तारण बिल्डर की तरफ से नहीं करवाया जा रहा था। इस बीच फ्लैट खरीदारों का एक समूह अपने फ्लैटों की ओसी मांगने 20 मई को नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंच गया था। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने पूरे प्रकरण पर नियोजन विभाग से जानकारी ली थी। फ्लैट खरीदारों को प्राधिकरण स्तर पर ओसी जारी करने की प्रक्रिया का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया था। फ्लैट खरीदार फिर से बुधवार को नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। जीएम प्लानिंग मीना भार्गव ने फ्लैट खरीदारों को ओसी की मंजूरी मिलने और जल्द जारी किए जाने की जानकारी दी।