फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Decision on odd-even will be taken as per the order of Supreme Court: Gopal Rai

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सम-विषम पर निर्णय होगा: गोपाल राय

Wed, 08 Nov 2023 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
Decision on odd-even will be taken as per the order of Supreme Court: Gopal Rai
अगली सुनवाई पर दिल्ली सरकार पेश करेगी दो अध्ययनों की रिपोर्ट
विज्ञापन

उच्चस्तरीय बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार वाहनों के लिए सम-विषम योजना को लागू करेगी। सरकार अगली सुनवाई में इसे लेकर दो अध्ययनों को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ही निर्णय लेगी। प्रदूषण कम करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को लेकर बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण की रोकथाम करने को लेकर कई अहम आदेश जारी किए हैं। इसमें डीपीसीसी को निर्देश दिया गया है कि वह बृहस्पतिवार तक कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टावर को पूरी क्षमता के साथ शुरू करे। साथ ही, रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी को दोबारा शुरू किया जाए और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक हो। इसके अलावा बृहस्पतिवार से स्पेशल एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलाया जाएगा। बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और राजस्व मंत्री आतिशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज शुरू होगा कनॉट प्लेस का स्मॉग टॉवर


गोपाल राय ने अधिकारियों को आदेश दिया कि बृहस्पतिवार से कनॉट प्लेस में लगा स्मॉग टावर चालू किया जाएगा। बुधवार को तकनीकी टीम ने स्मॉग टावर का दौरा किया। राय ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार के साथ मिलकर कोई संयुक्त कार्ययोजना कार्यान्वित नहीं की जाएगी, तब तक प्रदूषण से निपटना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावर्ड एवं शिकागो विश्वविद्यालय का अध्ययन


गोपाल राय ने कहा कि सम-विषम के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने इसके प्रभाव के बारे में अध्ययन का जिक्र किया था। इस संबंध में दो अध्ययन किए गए हैं। पहला अध्ययन हावर्ड एवं शिकागो विश्वविद्यालय और दूसरा दिल्ली टेक्निकल विश्वविद्यालय का है। इन दोनों की रिपोर्ट को अगली सुनवाई पर कोर्ट ने समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed