{"_id":"5d9ce9698ebc3e93b43463a6","slug":"deception-was-given-to-open-a-bank-account-in-denmark-noida-news-noi46609907","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क में बैंक खाता खुलवाने का दिया था झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेनमार्क में बैंक खाता खुलवाने का दिया था झांसा
विज्ञापन
फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कैमरून का नागरिक।
डेनमार्क में बैंक खाता खुलवाने का दिया था झांसा
नोएडा। भारतीय मुद्रा को अमेरिकी डॉलर में बदलने के मामले में गिरफ्तार कैमरून नागरिक कैमलू न्या एलिन ने होम्स-121 में रहने वाले शख्स को डेनमार्क में खाता खुलवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने ईमेल भेजकर नोएडा के शख्स से संपर्क किया था। इसके बाद डेनमार्क में खाता तो नहीं खुला, लेकिन आरोपी ने नोएडा पहुंचकर भारतीय मुद्रा को डॉलर में बदलने का झांसा दिया। इस दौरान जब शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई और कैमरून नागरिक गिरफ्तार हो गया।
पुलिस के अनुसार, होम्स-121 निवासी विकास कुमार एक कंपनी में अधिकारी हैं। विकास के पास कुछ महीने पहले एक ईमेल आया था। ईमेल करने वाले ने खुद को इनवेस्टमेंट मैनेजर बताया था। उसने अपना नाम थॉमस बताया और विकास से कहा कि वह भारतीय मुद्रा को अमेरिकी डॉलर में बदलता है। इसके लिए डेनमार्क में खाता खुलवा देगा। विकास ने विश्वास कर थॉमस के खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी दिनों तक जब खाता नहीं खुला तो थॉमस विश्वास दिलाने के लिए 4 अक्तूबर को विकास के फ्लैट पर पहुंचा। वह अपने साथ दो बैग लेकर आया था। उसने विकास से कहा कि इसमें डॉलर है और बैग छोड़कर चला गया। 7 अक्तूबर की शाम फिर विकास के पास आया और फ्लैट में रखे दो में से एक बैग से नोटों के बंडल निकालकर अपने साथ लाए तीसरे बैग में डाल दिए। इसके बाद दो हजार रुपये के नोट के आकार के 22 कागज के टुकड़े दूसरे बैग में डाल दिए। इस बैग में सफेद पाउडर था। आरोपी ने विकास से कहा कि दो घंटे के बाद जब बैग खोलेंगे तो डॉलर निकलेंगे। इस पर विकास को शक हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो पता चला कि आरोपी का नाम थॉमस नहीं है, बल्कि एलिन के रूप में हुई।
2016 में दिल्ली में हुआ था गिरफ्तार
पुलिस जांच में पता चला कि एलिन कई साल से भारत में रह रहा था और इसी तरह की ठगी को अंजाम दे रहा था। वह वर्ष 2016 में दिल्ली के सिविल लाइंस से गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद से वह जेल से छूट गया था और फिर इसी तरह की ठगी कर रहा था।
विज्ञापन
नोएडा में नहीं था रजिस्ट्रेशन
एलआईयू इंस्पेक्टर ने बताया कि एलिन का नोएडा में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके पास से कोई कागजात नहीं मिले हैं। पूछताछ में पता चला है कि यह दिल्ली में रहता था और 7 अक्तूबर को दिल्ली से ही नोएडा आया था। एलआईयू ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियों को दी है।