फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death of mother and newborn during delivery, sabotage in hospital

प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

Fri, 11 Feb 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and newborn during delivery, sabotage in hospital
दादरी के रेलवे रोड स्थित अस्पताल में हंगामा करते परिजन। संवाद - फोटो : Grnoida
दादरी। रेलवे रोड स्थित एक नामी अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। हंगामा बढ़ता देख कर्मचारी और चिकित्सक अस्पताल से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि करीब सात घंटे तक चले हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौता हो गया। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से हापुड़ निवासी ललित कुमार परिवार के साथ नोएडा सेक्टर-3 में रहते हैं। ललित की शादी 31 जनवरी, 2021 को दादरी क्षेत्र के गांव आमका निवासी भावना से हुई थी। भावना गर्भवती थी और उसका इलाज दादरी के रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक से चल रहा था। बुधवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने भावना को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसव के बाद महिला और नवजात बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। आरोप है कि लापरवाही को छिपाने के लिए चिकित्सक ने महिला को एक अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजन वापस रेलवे रोड स्थित अस्पताल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को देखकर अस्पताल के कर्मचारी भाग गए। परिजनों ने
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन चिकित्सकों की गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। करीब सात घंटे तक हंगामा चलने के बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन के साथ वार्ता करने को तैयार हुए। करीब एक घंटे वार्ता के बाद परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच समझौता हुआ। उसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

महिला और नवजात शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है। पीड़ित की तरफ से कार्रवाई के लिए कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की गुहार पर शव सौंप दिए गए थे। - नितिन कुमार, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed