फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death of GST Assistant Commissioner's wife who eats poison

जहर खाने वाली जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी की मौत

Fri, 09 Apr 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Death of GST Assistant Commissioner's wife who eats poison
हिना सिंगला। फाइल फोटो
दिल्ली, पटियाला, संगरूर के लिए
विज्ञापन

----------------------
हेडिंग : जहर खाने वाली जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी की मौत
दहेज हत्या के मामले पति, सांस व ससुर गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली में तैनात जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी की प्रयाग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी अमन सिंगला की पत्नी हिना की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हिना के पिता एसपी गुप्ता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति अमन सिंगला, ससुर महेंद्र लाल सिंगला और सास वीना रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी लोग सेक्टर-99 के सुप्रीम टावर में रहते हैं। अमन दिल्ली में जीएसटी कस्टम एंड नारकोटिक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। वह मूलरूप से पटियाला का रहने वाले हैं। अमन की शादी अक्तूबर 2020 में संगरूर पंजाब निवासी हिना से हुई थी। हिना सीए कर चुकी थी और एलएलबी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि अमन व उसके घर वाले दहेज को लेकर हिना को प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान हो कर हिना ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed