फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death of cattle due to collision with vehicle, demand for action

Noida News: वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, कार्रवाई की मांग

Tue, 28 Oct 2025 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Death of cattle due to collision with vehicle, demand for action
फतवा गांव के पास मंगलवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने गोवंश को टक्कर मारकर 200 मीटर तक घसीट लिया जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सड़क पर गोवंश का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखकर एक राहगीर ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मृत गोवंश के शव को हटवाकर गड्ढे में दफन कराया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के जिला मंत्री जिवेन्द्र तोमर, कृष्ण चौहान, विकास कुमार, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि वाहन चालक ने गोवंश को जानबूझकर टक्कर मारी और घसीटते हुए ले गया। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है हालांकि अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed