{"_id":"6935a1453122731df10b470d","slug":"death-in-road-accident-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82368-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, वकीलों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, वकीलों में रोष
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, वकीलों में रोष
-सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के भट्टा गोल चक्कर पर दोपहर के वक्त हुआ हादसा
-पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया, मृतक के दो नाबालिग बच्चे
-परिजनों में कोहराम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के भट्टा गोलचक्कर पर रविवार दोपहर बाइक सवार एक अधिवक्ता को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक अमित नागर (40) वैदपुरा गांव में रहते हैं। वह सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में अधिवक्ता थे। रविवार को पत्नी के साथ मुंह दिखाई कार्यक्रम में नया गांव गए थे। दोपहर को वहां से वापस लौटते रहे थे। भट्टा गोलचक्कर के वापस लौटते समय दोपहर करीब 2 बजे उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी बाइक से दूर गिरने के बाद घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन का कहना है कि घटना के वक्त ने अधिवक्ता ने हेलमेट पहना था लेकिन जोरदार टक्कर के कारण उनके गिरने के बाद सिर, हाथ, पैर आदि जगह गंभीर चोट आने से उनकी मृत्यु हुई है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि हादसे के संबंध में मृतक के परिजन से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।