फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death in home isolation, no government help

होम आइसोलेशन में मौत, नहीं मिली सरकारी मदद

Fri, 16 Apr 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Death in home isolation, no government help
नोएडा। कोरोना के कहर के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का लापरवाह रवैया जारी है। विभिन्न हेल्पलाइन के जरिये कोविड संक्रमितों की मदद के दावे खोखले नजर आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को एक और संक्रमित बुजुर्ग ने व्यवस्था से लाचार होकर होम आइसोलेशन में दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी अकेले रातभर शव के साथ बैठी रही। उनकी मदद के लिए कुछ पड़ोसियों ने तो हाथ बढ़ाए, लेकिन विभाग से कोई मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दरअसल, सेक्टर-22 निवासी इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर दरबान सिंह रावत में 4-5 दिन पहले करोना की पुष्टि हुई थी। एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान बीमारी का तो पता चला, लेकिन बेड की कमी से अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। कोई संतान नहीं होने व रिश्तेदार पास न होने से उन्होंने पड़ोसियों से सहायता मांगी। पड़ोसी दिवान सिंह का आरोप है कि बुजुर्ग की गंभीर हालत देखकर उन्होंने सभी सरकारी हेल्पलाइन से मदद मांगी। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन व अस्पतालों से संपर्क किया, लेकिन कहीं किसी ने मदद नहीं की। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया तो पड़ोसियों ने दोबारा स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। शव ले जाने के लिए एक वैन तो आई, लेकिन शव पैक करने के लिए 3000 रुपये मांगे गए।
विज्ञापन

जिसे देने से इंकार करने पर वैन कर्मी शुक्रवार सुबह 6 बजे शव अंतिम निवास पहुंचाने की बात कहकर चले गए। अब पड़ोसियों ने आपसी सहयोग से शव को सुबह अंतिम निवास तक पहुंचाने की तैयारी की है। महिला की हालत भी ठीक नहीं है, उन्हें खुद के संक्रमित होने का भी डर है। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद भी देर रात तक किसी अधिकारी ने महिला से संपर्क नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच करने की बात कहकर इसे टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने निजी अस्पताल में जांच कराई जहां से होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। मामले में जिले की संस्थाओं को कोई सूचना नहीं भेजी गई है। - सुहास एलवाई, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed