फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deadly attack on two brothers imprisoned in Tihar

Noida News: तिहाड़ में कैद दो भाइयों पर जानलेवा हमला

Sat, 27 Jul 2024 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two brothers imprisoned in Tihar
अंबेडकर नगर में एक युवक की हत्या के आरोप में बंद हैं दोनों
विज्ञापन

मृतक के भाई ने तीन साथियों के साथ मिलकर किया हमला
दोनों को रात में इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिहाड़ की जेल नंबर नौ नंबर में हत्या मामले में बंद दो भाइयों पर चार कैदियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल कैदियों की पहचान लवली और लवेश के रूप में हुई है। सुरक्षा कर्मियों ने बीचबचाव कर दोनों भाइयों को बचाया। दोनों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से देर रात उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। हरिनगर थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों पर जेल में बंद लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक ने हमला किया है। साल 2020 में लवली और लवेश ने अंबेडकर नगर में लोकेश के भाई की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए लोकेश ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। शुक्रवार करीब 11:30 बजे पुलिस को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से दो कैदियों को भर्ती कराने की जानकारी मिली। हरि नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां लवली और लवेश का इलाज चल रहा था। दोनों के शरीर पर गहरे जख्म थे। पीड़ितों ने बताया कि दोनों परिवार वालों से बातचीत करने वार्ड नंबर 11 के पास लगे फोन बूथ पर गए थे। इसी जेल में बंद लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक भी बात करने के लिए पहुंचे। लोकेश के साथ उनका पुराना विवाद है। दोनों लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में ही जेल में बंद हैं। लोकेश उनसे कहासुनी करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल धारदार हथियार कब्जे में लिया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसके जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article