फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deadly attack on Basai Khanjada's sarpanch in the rivalry

रंजिश में बसई खांजादा के सरपंच पर जानलेवा हमला

Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Basai Khanjada's sarpanch in the rivalry
पिनगवां। नगीना थाने के बसई खांजादा गांव के सरपंच पर शनिवार की शाम रंजिश के चलते गांव के ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हाथ तोड़ दिए और पैरों में गोली मार दी। घायल सरपंच का नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसके शरीर पर 13 जगह चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव बसई खांजादा के सरपंच मोहम्मद सलीम बताया कि शनिवार को वह चचेरे भाई असलम के साथ मोटरसाइकिल से कंडेराबास जा रहा था। पहले से ही मुंबई ऐक्सप्रेस वे के पास घात लगाकर बैठे रफीक, अख्तर, अरशद, शाकिर, शेर मोहम्मद, उस्मान, मुकीम, सलमान, प्रवेज, अंजुम, अकरम सहित दो दर्जन हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने उस पर फायरिंग भी कर दी। हमलावरों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और 5250 रुपये लूटकर उसे अधमरा समझकर और उसका हाथ तोड़ दिया गया है। होश आने पर उसने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी, लेकिन रात आठ बजे तक पुलिस ब्यान लेने नहीं पहुंची।
विज्ञापन

वर्जन-
अभी तक झगडे़ के बारे में कोई सूचना नहीं है। न ही इस मामले में कोई शिकायत मिली है। अगर शिकायत मिलती है, तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - हरि सिंह, थाना प्रभारी, नगीना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed