फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dead body of young man was found hanging from ceiling fan in Greater Noida Gaur City

ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी-1 में 26 वर्षीय युवक की मौत, फ्लैट में पंखे से लटका मिला शव; आत्महत्या की आशंका

Tue, 29 Sep 2026 03:56 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 29 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की गौड़ सिटी-1 सोसाइटी में 26 वर्षीय युवक का फ्लैट में पंखे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
 

विज्ञापन
dead body of young man was found hanging from ceiling fan in Greater Noida Gaur City
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी-1 सोसाइटी में सोमवार को 26 वर्षीय युवक ने फ्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान निखिल (26) पुत्र प्यारेलाल निवासी गांव हनुमान ठानी जिला भिवानी हरियाणा के रूप में हुई है। निखिल वर्तमान में गौड़ सिटी-1 स्थित 5 एवेन्यू में रह रहा था। मंगलवार को उसके फ्लैट के अंदर पंखे से लटका हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद बिसरख पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed