फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dead body of Walterganj Station Officer Surya Prakash Singh found hanging in his official residence In Basti

बस्ती में एसओ की संदिग्ध मौत से हड़कंप: सूर्य प्रकाश सिंह का सरकारी आवास में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Aug 2026 08:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 08:38 PM IST
सार

बस्ती में वाल्टरगंज थाने के एसओ सूर्य प्रकाश सिंह का शव को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी आवास के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
dead body of Walterganj Station Officer Surya Prakash Singh found hanging in his official residence In Basti
थाना वाल्टरगंज में तैनात थे ऐसो सूर्य प्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना के एसओ सूर्य प्रकाश सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उनका शव कलेक्ट्रेट सरकारी परिसर स्थित सरकारी आवास के कमरे में लटकता हुआ पाया गया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


सूर्य प्रकाश सिंह कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएम परिसर के बगल बने सरकारी आवास में रहते थे। उनके घर के कमरे में शव लटकता देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने फिलहाल सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed