{"_id":"68a87fd563bd2b26060d17b5","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72474-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पति ने भी की थी आत्महत्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव में नवविवाहिता ने कथित तौर पर पति के वियोग में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके पति ने भी आत्महत्या कर ली थी।
लखनावली निवासी राकेश ने बताया कि उन्होंने दो दिसंबर 2024 को अपनी दोनों बेटियों की शादी की थी। बड़ी बेटी अमृता की शादी घंघोला गांव के संदीप से और छोटी बेटी आशा की शादी उसके भाई प्रदीप से हुई थी। परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन पर दोनों बेटियां मायके आई हुई थीं। इस बीच 12 अगस्त को आशा के पति प्रदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि प्रदीप के शव का अंतिम संस्कार परिजनों के पहुंचने से पहले ही कर दिया गया।
राकेश का कहना है कि प्रदीप की मौत के बाद जब वे बेटियों को ससुराल छोड़ने गए तो वहां उनके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट भी की थी। इसी तनाव के बीच 15 अगस्त को आशा का शव भी ससुराल में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि आशा की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटकाया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
मृतका के भाई सागर ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि संदीप, जेठ सुखबीर, बीजू, सास संगीता, चचिया सास राजवती, ननद प्रीति, देवर नरेश, जित्ते, शिवम और सन्नी समेत कुल 12 लोगों ने उनकी बहन को प्रताड़ित किया और षड्यंत्रपूर्वक हत्या की। परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। आशा और अमृता से स्विफ्ट कार व 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर बेटियों को प्रताड़ित किया जाता था। वहीं कासना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।