फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of a married woman found hanging from a fan with the help of a scarf

Noida News: पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 19 Oct 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a married woman found hanging from a fan with the help of a scarf
अनपरा थाना क्षेत्र के डीह बाबा रोड पर शनिवार की सुबह विवाहिता प्रीति गुप्ता (23) का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज किया है। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के परासी के डीह बाबा रोड निवासी सुनील गुप्ता शनिवार की सुबह पिता के साथ बाजार में सब्जी की दुकान लगाने गए थे।
विज्ञापन

छोटा भाई ड्यूटी पर गया था। घर में पत्नी प्रीति गुप्ता और उसकी सास मौजूद थीं। सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी आवाज देते हुए घर में घुसे तो देखा कि प्रीति का शव बाहर वाले कमरे में पंखे से दुपट्टा के सहारे लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर बाथरूम में नहा रही सास व मोहल्ले के अन्य लोग पहुंच गए। आनन-फानन फंदे से उतारकर प्रीति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कोहरौल निवासी विवाहिता के मायके वालों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। इस दौरान शव कब्जे में लेने को लेकर पुलिस की मायके वालों से नोकझोंक भी हुई। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही स्थिति स्पष्ट होगी।


शुक्रवार को कराया था बेटे का मुंडन
सीमा से सटे सिंगरौली जिले के खुटार निवासी प्रीति गुप्ता का विवाह दो वर्ष पूर्व अनपरा नगर के पश्चिमी परासी निवासी सुनील गुप्ता से हुआ था। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के बाद से ही बेटी के साथ दहेज को लेकर अक्सर मारपीट होती थी। कई बार इनकी प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने बच्चे के साथ मायके भी चली आई।

हर बार दोनों परिवारों ने बैठकर बातचीत की और तय हुआ कि मारपीट नहीं की जाएगी, बावजूद उत्पीड़न नहीं थमा। घटना के एक दिन पूर्व दोनों परिवारों ने मंदिर पर जाकर बच्चे का मुंडन भी कराया। इसके अगली ही सुबह बेटी की मौत की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि घटना के पूर्व बेटी ने मारपीट की घटना का विडियो बनाकर इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed