{"_id":"68d68bd48d7cd7f430065279","slug":"dda-stadium-becomes-a-favourite-venue-for-seminars-and-exhibitions-noida-news-c-340-1-del1011-106443-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीडीए का स्टेडियम बना सेमिनार, प्रदर्शनी का पसंदीदा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीडीए का स्टेडियम बना सेमिनार, प्रदर्शनी का पसंदीदा ठिकाना
सार
द्वारका में खेल और साहसिक गतिविधियों के लिए नई सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा है। यहां जल्द आइस स्केटिंग रिंक और यमुना किनारे हॉट एयर बैलून की सैर शुरू होगी। इससे शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विस्तार
द्वारका में जल्द शुरू होगा आइस स्केटिंग रिंक, यमुना किनारे हॉट एयर बैलून की सैर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सिरी फोर्ट रोड पर डीडीए का स्क्वैश और बैडमिंटन स्टेडियम अब केवल खेल का मैदान नहीं बल्कि सेमिनार, प्रदर्शनी और फिटनेस सम्मेलनों के लिए पसंदीदा ठिकाना बन गया है। इसमें पहली बार दो दिवसीय एलिवेट इंडिया फिटनेस सम्मेलन हुआ जिसमें फिटनेस पेशेवरों ने शारीरिक साक्षरता, वित्तीय स्थिरता और उद्यमिता जैसे विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा स्टेडियम में मैट्रिक्स फाइट नाइट-16, दिल्ली ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप और दिल्ली ओपन पिकलबॉल फाइनल जैसे आयोजन भी हुए।
दिल्ली में खेल संस्कृति को बढ़ाने के लिए डीडीए ने कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया है। इसकी निगरानी उपराज्यपाल वीके सक्सेना कर रहे हैं। डीडीए अधिकारियों के मुताबिक उसके खेल परिसरों और गोल्फ कोर्स में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और कमाई भी शुरू हो गई है। द्वारका सेक्टर-8 में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सेक्टर-24 में देश का सबसे लंबा व 18 होल वाला गोल्फ कोर्स और सुखदेव विहार में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हैं। रोशनारा क्लब को पुरानी शान के लिहाज से नए अंदाज में विकसित किया गया है। इधर, जल्द ही द्वारका के सेक्टर-23 में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग रिंक और यमुना किनारे हॉट एयर बैलून की सैर शुरू होगी। एलजी की ओर से इन्हें समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश हैं। डीडीए के स्क्वैश और बैडमिंटन स्टेडियम में 500 से 4000 वर्गफीट तक के वातानुकूलित हॉल बनाए गए हैं जिसमें 2500 लोगों के साथ आयोजन की जगह है।