फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DCP Traffic removed as traffic could not be managed during International Trade Show

हटाए गए डीसीपी ट्रैफिक: इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान हुई थी ये गलती, सीएम योगी का काफिला भी जाम में था फंसा

Wed, 27 Nov 2024 03:07 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 03:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान ट्रैफिक नहीं संभलने पर डीसीपी ट्रैफिक हटाए गए हैं। सीएम का काफिला भी रास्ता भटक जाम में फंसा था। कई जगहों पर जाम भी लगा था।

विज्ञापन
DCP Traffic removed as traffic could not be managed during International Trade Show
नोएडा ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : X/noida traffic police

विस्तार

ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में सितंबर में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सही नहीं रही थी। जाम के निस्तारण व प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हो पाया था। इस लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कारवाई की है।

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद को पद से हटाकर पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। लखन सिंह यादव को डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। अब तक वह मुख्यालय में डीसीपी थे। इसके अलावा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा पवन कुमार व नॉलेज पार्क थाना प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात एसीपी संजीव कुमार विष्णोई को ट्रैफिक में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


इसके पहले सेमीकॉन शो के दौरान सीएम का क़ाफ़िला भी रूट भटकने व जाम में फ़सने की बात सामने आयी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ 11 सितंबर को जेवर में बन रहे इंटरनैशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन एक्सपो की तैयारियों को देखने के लिए पहुंचे थे। यहां से निकल कर सीएम को जीबीयू में समीक्षा में जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी देर में हुई बारिश से नॉलेज पार्क अंडरपास में जलभराव हो गया। सीएम की अगुवाई में लगे अधिकारियों के होश उड़ गए थे। सीएम का काफिला मुड़ गया था और जाम में फंस गया था। काफिला भटकने की बात से आधिकारिक तौर पर ट्रैफिक पुलिस ने खंडन किया था। लेकिन बाद में दो पुलिस कर्मियों पर कारवाई हुई थी। आज डीसीपी को बदला गया।इसके अलावा कई जगहों पर ट्रेड शो के दौरान जाम भी लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed