फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Daughters showcase talent in Kabaddi; SAI Khelo Centre emerges as champion

Noida News: कबड्डी में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, साईं खेलो सेंटर बना चैंपियन

Fri, 18 Sep 2026 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Daughters showcase talent in Kabaddi; SAI Khelo Centre emerges as champion
श्रीदाऊजी मंदिर में चल रहे मेले में हुई प्रतियोगिता, आईटीबीपी-बी टीम बनी उपविजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। जेवर के श्रीदाऊजी मंदिर मेले में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले हुए। बेटियों ने चैंपियन बनने के लिए पूरी जान लगा दी। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की साईं खेलो सेंटर की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वहीं उपविजेता रही आईटीबीपी-बी की टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। शनिवार को पुरुष टीमों के मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब अंकिता चंदेल को दिया गया। उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली की कुल 24 टीमों में मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आईटीबीपी और सर्वोदय इंटर कॉलेज, वेना की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले के दौरान बालिका खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा और पूरे मुकाबले के दौरान मैदान में उत्साह बना रहा। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी टीमों के लिए भोजन, विश्राम और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में हरीश कुमार शर्मा, अमोल कुमार शर्मा, आशीष कुमार सिंह के अलावा अश्वनी शर्मा, दिव्यांशु शर्मा, ओमदत्त शर्मा और कुलदीप तालान मौजूद रहे।
विज्ञापन

रागनी के मुकाबले भी हुए
मेले में शुक्रवार को रागनी के मुकाबले हुए। रागनी मुकाबले में शनिवार को दीपा चौधरी एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का आयोजन नरेश शर्मा और निखिल शर्मा की ओर से किया जा रहा है। रागिनी कार्यक्रम को लेकर मेले में पहुंचने वाले लोगों में खासा उत्साह है। शाम के समय होने वाले इस कार्यक्रम में लोकगीत और रागिनी की प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed