{"_id":"6a26dc97b96453c8e702b5f0","slug":"daughters-laid-the-foundation-stone-for-development-works-worth-rs-132-crore-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7579-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेटियों ने किया 1.32 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेटियों ने किया 1.32 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन
फोटो....
बेटियों ने किया 1.32 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
जेवर विधायक ने कहा कि नई पीढ़ी की सहभागिता ही विकसित समाज और विकसित भारत की पहचान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव नीमका में सोमवार को 1.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ मौजूद बेटी रितिशा कौशिक ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। जेवर विधायक ने कहा कि नई पीढ़ी की सहभागिता ही विकसित समाज और विकसित भारत की पहचान है।
विधायक ने कहा कि जेवर विधानसभा क्षेत्र आज विकास के स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ विश्वस्तरीय परियोजनाएं स्थापित हो रही हैं। 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं प्रारंभ होने जा रही हैं, जो न केवल जेवर और गौतमबुद्ध नगर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र देश के सबसे महत्वपूर्ण विकास केंद्रों में स्थापित हो रहा है। फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक एवं औद्योगिक परियोजनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों का सृजन करेंगी। विधायक ने ग्राम के प्राचीन मंदिर परिसर में ग्रामीणों के बीच बैठकर जनसंवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।