फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dating app friend duped engineer of Rs 66 lakh

Noida News: डेटिंग एप वाली दोस्ती ने इंजीनियर से 66 लाख रुपये ठगे

Sun, 02 Nov 2025 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Dating app friend duped engineer of Rs 66 lakh
नौकरी छूटने और बीमारी का बहाना बनाकर मांगे रुपये
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। डेटिंग एप पर बनी दोस्त ने इंजीनियर से 66 लाख रुपये ठग लिए। युवती ने नौकरी छूटने और मेडिकल इमरजेंसी बताकर यह रकम मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। सेक्टर-62 में रहने वाले पीड़ित ने बताया कि 24 जून, 2023 को टिंडर एप पर शुभांगी मोंटी सैनी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने स्वीकार कर लिया। उसके अगले दिन से टेलीग्राम और व्हाट्सएप दोनों के बीच बात होने लगी थी।
पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों बाद युवती ने बताया कि उसकी नौकरी छूट गई है। उसने रुपयों की मांग भी की। पीड़ित ने पहली बार 5 हजार रुपये भेजे थे। आरोपी ने ऑनलाइन ही पीड़ित को प्यार के झांसे में फंसा लिया। इसके बाद बोली कि वह बीमार चल रही है। पीड़ित ने उसके कहने के अनुसार कई बार रकम ट्रांसफर की। इसी दौरान इंजीनियर से युवती का वकील और कुछ साथी भी बातचीत करने लगे। पीड़ित ने युवती से मिलने की इच्छा जताई तो वह बहाने बनाने लगी। साथ ही और रुपये की मांग की लेकिन पीड़ित को शक हुआ। कुछ दिन बाद उन्होंने अपने रुपये वापस मांगने तो युवती के साथी और वकील ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने 3 साल के अंदर ठगों को 66 लाख 42 हजार 511 रुपये ट्रांसफर दिए थे। और रुपये न देने पर उन्हें जान से मारने दी धमकी मिलने लगी। इसके बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed