फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dasna drain is polluting Hindon more than Hawalia

Noida News: हवालिया से ज्यादा डासना ड्रेन कर रहा है हिंडन को प्रदूषित

Sun, 16 Apr 2023 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dasna drain is polluting Hindon more than Hawalia
फोटो:---------------
विज्ञापन

हवालिया नाले से ज्यादा डासना ड्रेन कर रहा है हिंडन को प्रदूषित

- यूपीपीसीबी ने हिंडन में गिरने से पहले कराई दोनों ड्रेन के पानी की जांच
- रिपोर्ट में खुलासा, डासना ड्रेन में कंपनियों से निकलने वाला कमेकिल भी मिला
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के हवालिया नाले से ज्यादा गाजियाबाद के डासना ड्रेन का पानी हिंडन नदी को प्रदूषित कर रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। डासना ड्रेन के पानी का रंग काला है। इसमें बाॅयोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) और केमिकल ऑक्सीजन डिमांड (सीओडी) की मात्रा भी ज्यादा मिली है। यूपीपीसीबी ग्रेटर नोएडा की टीम ने दोनों ड्रेन के पानी की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी है।

ग्रेटर नोएडा के तिलवाड़ा गांव के पास यमुना नदी में समाहित होने वाले हिंडन नदी का पानी काफी प्रदूषित है। प्रदेश सरकार हिंडन को प्रदूषण मुक्त कराने का प्रयास कर रही है। हिंडन में गिरने वाले सभी छोटे-बड़े ड्रेनों के पानी की जांच की जा रही है। ग्रेटर नोएडा में दो बड़े ड्रेन हिंडन में गिरते है। इनमें गाजियाबाद से आ रहा डासना ड्रेन और गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर वेटलैंड से निकलने वाला हवालिया नाला है। यूपीपीसीबी ने दोनों ड्रेन के पानी की जांच कराई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पानी में बीओडी की औसत मात्रा 30 मिलीग्राम प्रति लीटर होनी चाहिए, लेकिन गौड़ सिटी के नाले में मिलने से पहले डासना ड्रेन के पानी में बीओडी की मात्रा 76 मिलीग्राम प्रति लीटर मिली है। वहीं सीओडी की औसत मात्रा 250 मिलीग्राम प्रति लीटर होनी चाहिए, लेकिन डासना ड्रेन के पानी में सीओडी की मात्रा 400 मिलीग्राम प्रति लीटर मिली है। उधर हवालिया ड्रेन के पानी में सीओडी की मात्रा 288 मिलीग्राम प्रति लीटर और बीओडी की मात्रा 48 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई है। अधिकारियों ने कहा कि डासना ड्रेन का पानी हवालिया नाले से करीब डेढ़ गुना अधिक प्रदूषित है। डासना ड्रेन के पानी में उद्योगों से निकलने वाले केमिकल की मात्रा काफी अधिक है। डासना ड्रेन की वजह से हिंडन अधिक प्रदूषित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अन्य नालों से मिलने पर होता है गुणवत्ता में सुधार
ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी के पास डासना ड्रेन एक अन्य नाले में मिलता है। जो गौड़ सिटी से निकल रहा है। उसके बाद पानी की गुणवत्ता में मामूली सुधार होता है। सीओडी 68 मिलीग्राम प्रति लीटर और बीओडी 384 मिलीग्राम प्रति लीटर आया है। अफसरों का कहना है कि गौड़ सिटी के नाले का पानी ज्यादा प्रदूषित नहीं है। वहीं कासना गांव के पास हवालिया ड्रेन कोट गांव से आ रहे सिंवाई नाले से मिलता है। समाहित होने के बाद हवालिया ड्रेन का बीओडी 40 मिलीग्राम प्रति लीटर और सीओडी 256 मिलीग्राम प्रति लीटर आया है।


डासना ड्रेन से आजा है रोजाना 200 एमएलडी पानी
डासना ड्रेन से रोजाना 200 एमएलडी पानी रोजाना हिंडन में आ रहा है। पानी का रंग काला है। अधिकारियों के मुताबिक बड़ी मात्रा में दूषित पानी हिंडन में जा रहा है। इसको रोकने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं हवालिया ड्रेन से करीब 30 एमएलडी पानी हिंडन में आ रहा है। हालांकि वह पानी ज्यादा प्रदूषित नहीं है।


डासना ड्रेन गाजियाबाद से निकलती है। उसके पानी का रंग काफी काला है। जबकि हवालिया नाले का पानी ऐसा नहीं है। दोनों ड्रेन के पानी की रिपोर्ट शासन को भेजी दी गई है। शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में शासन स्तर से गाजियाबाद प्रशासन को सख्त कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए गए है। - राधेश्याम, क्षेत्रीय अधिकारी यूपीपीसीबी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed