फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Danger persists, flood water flowing over the culvert of Chandigarh village

Noida News: खतरा बरकरार, चंडीगढ़ गांव की पुलिया के ऊपर से बह रहा बाढ़ का पानी

Tue, 09 Sep 2025 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Danger persists, flood water flowing over the culvert of Chandigarh village
-लोग जान जोखिम में डालकर बहते पानी के बीच मोटरसाइकिलों से पार कर रहे पुलिया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना नदी का कटान होने से रबूपुरा के चंडीगढ़ गांव का संपर्क अभी भी अन्य जिले से कटा हुआ है। यमुना नदी की एक धारा गांव को जोड़ने वाले इस रास्ते पर बह रही है। गांव पहुंचने के रास्ते में बनी पुलिया के करीब आधे फुट ऊपर से अभी भी बाढ़ का पानी बह रहा है। इस रास्ते पर गांव के लोग पैदल और बाइकों से निकल रहे हैं। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
यमुना नदी के नजदीक रबूपुरा क्षेत्र के गांव चंडीगढ़ स्थित है। लगभग 15 से 20 वर्ष पूर्व यमुना नदी इस रास्ते से चंडीगढ़ गांव के नजदीक से होकर गुजरती थी। बाद में बंधा लगने से नदी ने गांव से दो से तीन किलोमीटर दूर रास्ता बना लिया। यमुना में बाढ़ आने पर नदी की एक धारा वापस इसी रास्ते का रुख कर लेती है। हालांकि, प्रशासन ने इस बार रेत की बोरियां लगाकर इस रास्ते को बंद करने का प्रयास किया था। एक सितंबर को हथिनी कुंड बैराज से सवा तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद चार सितंबर की सुबह यमुना की धारा ने अवरोध तोड़कर इस ओर रुख कर लिया। इसके बाद से पानी पुलिया के ऊपर से जाने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद से जिला प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर इस रास्ते को बंद करा दिया था। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने लगभग 350 ग्रामीणों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान ले जाने की पेशकश की थी लेकिन ग्रामीण नहीं माने। शुरू में दो दिन एनडीआरएफ टीम भी मौजूद रही, बाढ़ का पानी कम हुआ तो एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें भी वहां से चली आईं। पिछले दो दिनों से बाढ़ का पानी थोड़ा कम हुआ तो ग्रामीणों ने इस रास्ते से पैदल और बाइकों से निकलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed