फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dalit youth beaten up by ration dealer, video goes viral

दलित युवक को राशन डीलर ने पीटा, विडियो वायरल

Fri, 09 Jul 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dalit youth beaten up by ration dealer, video goes viral
दादरी। विश्नूली में राशन लेने जाने के दौरान राशन डीलर ने लाठी डंडों से दलित युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक का विडियो वायरल हो गया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव विश्नूली में किरनपाल परिवार के साथ रहता है। किरनपाल निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी है। बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी जाने से पहले वह सुबह 6 बजे के करीब राशन लेने के लिए गांव के डीलर की दुकान पर पहुंचा। राशन लेने के लिए लाइन में लग गया। आरोप है कि बाद में आने वाले लोग लाइन में आगे लगने लगे। युवक ने इसका विरोध किया। इस पर राशन दुकानदार ने उसे चुप रहने को कहा। इस पर किरनपाल ने ड्यूटी के लिए लेट होने की बात कही। आरोप है कि इतना सुनते ही दुकानदार रवि कुमार और उसके साथियों ने किरनपाल को लाइन से निकाल कर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे भगा दिया। घायल अवस्था में वह घर पर पहुंचा। पीड़ित ने घर पहुंचने पर परिजनों को हाल बताया और कपड़े हटाकर लाठी-डंडों के निशान दिखाए। मारपीट के बने निशानों की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उसके बाद घायल अवस्था में कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राशन लेने के लिए लाइन में लगने को लेकर मारपीट हुई है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed