{"_id":"68e6b03de9f8c67a9a00e444","slug":"dalit-women-are-being-harassed-under-the-bjp-government-na-news-c-175-1-kas1001-138080-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाजपा सरकार में हो रहा दलित महिलाओं का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाजपा सरकार में हो रहा दलित महिलाओं का उत्पीड़न
Thu, 09 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि प्रदेश में दलित समाज का उत्पीड़न हो रहा है। दलित महिलाओं, बालिकाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हाे रही हैं। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। भगवान बुद्ध की मूर्तियाें को तोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही।
राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव सुमन सहावर गेट पर आंबेडकर धर्मशाला में आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नौकरियों में जान बूझकर दलितों के हितों पर डाका डाला जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को कोर्ट में ही अपमानित किया गया, क्योंकि सर्वाेच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति दलित समाज के हैं इसलिए उन्हें अपमानित किया गया। दलित समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। लोकतंत्र विरोधी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि सपा दलितों और पिछड़ों के साथ है। दलितों और पिछड़ों के हक पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के मुखिया लगाता दलितों, पिछड़ों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विचार गोष्ठी को पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान,पूर्व चेयरमैन जाहिदा सुल्तान ने भी संबोधित किया।
इस दौरान रफत मुनीर, जहीर अहमद, सोनू भंडारी, राकेश वाल्मीकि, विनोद बघेल, विक्रम सिंह राणा, राकेश वाल्मीकि, प्रवेंद्र राणा, देवू भैया, मयंक यादव, आनंद विद्यार्थी, वीरेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।