फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dalit elder working on the farm was shot dead by three bullets

खेत पर काम कर रहे दलित बुजुर्ग की तीन गोलियां मारकर हत्या

Tue, 14 Dec 2021 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Dalit elder working on the farm was shot dead by three bullets
किसान को गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके पर पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : Grnoida
दादरी। गांव नगला नैनसुख में मंगलवार दोपहर खेत में यूरिया डाल रहे दलित बुजुर्ग किसान की ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में गांव में रास्ते के विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस पड़ताल में जुटी है। इसके बाद ही हत्या का सही कारण स्पष्ट होगा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने उठाए हैं। वहीं, दिनदहाड़े वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग पर एक घंटे तक खेत पर ही हंगामा किया और शव उठाने नहीं दिया। किसी तरह लोगों को समझाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख निवासी नन्नू (60) दोपहर में खेते में यूरिया डाल रहे थे। इस बीच बुजुर्ग के सीने में तीन गोलियां मार दी गईं। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। शाम करीब चार बजे उनका भाई खेतों की तरफ पहुंचा तो उसने देखा कि नन्नू का मुंह खेत में मिट्टी में धंसा हुआ था। सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और हत्यारे को गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बिश्नोई ने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान अज्ञात हमलावर ने वारदात अंजाम दी है। नन्नू की कुछ लोगों से विवाद की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed