{"_id":"641b581a34c22e5f0706db84","slug":"dadan-poha-wales-boom-on-social-media-noida-news-c-1-gnd1002-368394-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ददन पोहा वाले की सोशल मीडिया पर धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ददन पोहा वाले की सोशल मीडिया पर धूम
विज्ञापन
संशोधित समाचार
- ददन पोहा वाले की सोशल मीडिया पर धूम
- ददन विश्वकर्मा ने दिखाया स्टार्टअप का नया रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जीवन में जब तरक्की का एक रास्ता बंद होता है तो दूसरा रास्ता स्वयं ही खुल जाता है। इस बात को सच कर दिखाया है ददन विश्वकर्मा ने। सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में एक मीडिया संस्थान के सामने पोहा का स्टॉल लगाने वाले ददन इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खासे चर्चित हैं।
एमबीए चाय वाला और बीटेक पानीपूरी वाला के बाद अब नया नाम सामने आया है पत्रकार पोहा वाला। फिल्म सिटी में काम करने वाले हजारों पत्रकार इस स्टॉल पर पहुंचकर पोहा और जलेबी के चटकारे ले रहे हैं। इसके अलावा इस स्टाल पर काफी दूर से लोग आ रहे हैं। आलम यह है कि अभी स्टाल को लगाए हुए 15 दिन भी नहीं हुए हैं और इसके संचालक ददन विश्वकर्मा अब अपनी टीम को बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
ददन बताते हैं कि इस स्टाल को शुरू करने से पहले उन्हें खुद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका यह स्टाल इतना प्रसिद्ध हो जाएगा। उन्होंने स्टाल शुरू करने के लिए जितनी तैयारी की थी वह ग्राहकों की भीड़ के सामने विफल हो गई। ऐसे में वह इस बात से भी काफी खुश हैं वह अब और लोगों को भी इसके माध्यम से रोजगार देंगे।
विज्ञापन
37 साल के ददन विश्वकर्मा मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली स्थित आईआईएमसी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है। 13 साल तक उन्होंने कई मीडिया संस्थान में काम भी किया है। ददन विश्वकर्मा ने बताया, उनकी पत्नी ने एक महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। पत्नी की डिलीवरी के कारण ही उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी, क्योंकि ज्यादा छुट्टी मिलने में दिक्कत हो रही थी। बच्चा होने के बाद जब दोबारा नौकरी की तलाश की तो नौकरी नहीं मिली।
-- --
एडिटर स्पेशल पोहा
ददन विश्वकर्मा के मुताबिक किसी भी चैनल या कंपनी में एडिटर की सैलरी अच्छी होती है। इसलिए उनके पोहा में पनीर और अनार ऐड किया गया है। इसकी कीमत 80 रुपए प्रति प्लेट है। साथ में एक जलेबी फ्री है।
-- --
रिपोर्टर स्पेशल पोहा
इस कैटेगरी में इंदौर का नॉर्मल पोहा है। इसकी कीमत 50 रुपए प्रति प्लेट साथ में एक जलेबी फ्री है।”
-- --
हर्ष मिश्रा