फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cyber ??thug withdraws one lakh rupees from GBU Dean's account

साइबर ठग ने जीबीयू डीन के खाते से एक लाख रुपये निकाले

Fri, 14 Jan 2022 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug withdraws one lakh rupees from GBU Dean's account
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के डीन के खाते से एक लाख रुपये निकालकर साइबर ठग ने एक लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने कॉल कर केवाईसी नहीं कराने पर खाता बंद होने की चेतावनी दी थी। इसके बाद लिंक भेजकर ठगी कर ली। हालांकि, तुरंत शिकायत के बाद बैंक की मदद से एक लाख रुपये खाते में वापस आ गए हैं। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीबीयू के स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. कृष्णकांत द्विवेदी ने बताया कि 10 जनवरी को मोबाइल पर साइबर ठग ने कॉल की थी। आरोपी ने कहा कि उनके खाते की केवाईसी अपडेट नहीं है। ऑनलाइन अपडेट नहीं की गई तो खाता बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी ने एक लिंक भेजा और जिसे खोलने के बाद खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोपी ने एक और लिंक भेजकर अमेजन से शॉपिंग करने का प्रयास किया, लेकिन बैंक अधिकारियों और पुलिस से शिकायत के कारण वह सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से 14950 रुपये निकाले
साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के यूपीआई अकाउंट को हैक कर उनके खाते से 14950 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-44 में रहने वाले सेवानिवृत्त आईएएस राजीव अस्थाना ने शिकायत की है कि 6 जनवरी को उन्होंने ई-कॉमर्स साइट से ऑनलाइन टी-शर्ट खरीदी थी। भुगतान भी ऑनलाइन किया था। भुगतान होने की सूचना नहीं मिलने पर उन्होंने ई-कॉमर्स साइट के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया, लेकिन नंबर बंद मिला। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर ढूंढ कर फोन किया तो एक युवक ने ऑर्डर रद्द होने का झांसा देकर एक फॉर्म भेजा और भरने के बाद भेजने के लिए कहा। फॉर्म भेजने के कुछ देर बाद ही आरोपी ने उनका यूपीआई हैक कर खाते से 14950 रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लिंक पर खोलते ही खाते से निकले 99,999
साइबर ठगों ने एक शख्स को नेट बैंकिंग बंद होने का मैसेज भेजा और उसे शुरू कराने के लिए मोबाइल पर लिंक भेज दिया। शख्स ने जैसे ही लिंक को खोला तो खाते से 99,999 रुपये निकल गए। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-46 निवासी राय जोसेफ एक न्यूज चैनल में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि 8 जनवरी को उनके पास अज्ञात नंबर से मैसेज आया जिसमें लिखा था कि आपकी नेट बैंकिंग ब्लॉक है। इसे चालू करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पैन कार्ड अपलोड कर दें। क्लिक करने के बाद लिंक जैसे-जैसे खुलता गया वह डिटेल डालते रहे और थोड़ी ही देर में उनके खाते से 99,999 निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed