फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: यू-ट्यूब पर आए लिंक पर क्लिक करते ही ग्रुप से जोड़ा, फिर ठग लिए 19.10 लाख रुपये

Wed, 16 Jul 2025 04:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
यू-ट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान लिंक क्लिक करते ही व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर 19.10 लाख ठगे
विज्ञापन

- आरोपियों ने जबरन आईपीओ अलॉट कर रुपये ट्रांसफर करवाए
- रुपये ट्रांसफर न करने पर क्रेडिट स्कोर कम होने की दी धमकी
- साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यू-ट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान आए लिंक पर क्लिक कर एक व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया और एप डाउनलोड करवाया। फिर खुद की आईपीओ अलॉट कर जबरन रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये ट्रांसफर न करने पर क्रेडिट स्कोर कम होने की धमकी दी गई। इस तरह शिकायतकर्ता से 19.10 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सैनिक कॉलोनी के रहने वाले राजेश सिंह ने दी है। कुछ दिन पहले वह यू-ट्यूब पर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान एक वीडियो देखने के बाद इन्हें एक लिंक आया जिस पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही वह व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए और प्ले स्टोर से फयेर्स हनी नामक एप डाउनलोड कराया गया। आरोप है कि इन्हें 15 हजार रुपये का आईपीओ अलॉट कर दिया गया। फिर आरोपियों ने रुपये ट्रांसफर करने को कहा और ऐसा न करने पर क्रेडिट स्कोर कम हो जाने की धमकी दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 27 जून को उन्होंने 15 हजार रुपये ट्रांसफर किए। फिर 1100 रुपये रिफंड का प्रयास किया तो निकल गए। आरोपियों ने फिर से 11 लाख रुपये का आईपीओ अलॉट कर दिया। फिर जबरन रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाने लगे। इस तरह शिकायतकर्ता से 27 जून से लेकर 3 जुलाई तक आरोपियों ने 19.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रिफंड का प्रयास किया लेकिन रिफंड नहीं करने दिया गया। आरोपियों के नंबर पर कॉल व मैसेज किए लेकिन उन्होंने जवाब ही नहीं दिया। साथ ही 5 जुलाई की शाम को शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर कर दिया गया। तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी गई। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed