फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: सिम अपग्रेड के बहाने महिला इंजीनियर से 24.86 लाख की साइबर ठगी

Mon, 16 Feb 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
सिम अपग्रेड के बहाने महिला इंजीनियर से 24.86 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन

- जालसाजों ने ई सिम का आवेदन की ठगी, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक महिला आईटी इंजीनियर से 4जी सिम को 5जी में अपग्रेड करने के नाम पर 24.86 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने महिला की बगैर जानकारी के ई-सिम के लिए आवेदन कर दिया था। इस दौरान मोबाइल बंद हो गया और बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड से रकम ट्रांसफर कर लिए। महिला के पति की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सेक्टर-82 निवासी इंद्रनील चटर्जी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह और उनकी पत्नी अनिंदिता आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। चार फरवरी को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को एयरटेल का कर्मचारी बताकर 4जी सिम को 5जी में अपग्रेड करने की बात कही। महिला ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद ठग ने बिना ओटीपी लिए और बिना कोई लिंक भेजे उनके नाम से ई-सिम जारी करने का अनुरोध डाल दिया। इसके बाद अंनिंदिता का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें कॉल कर बताया कि 5जी अपग्रेड के लिए ई-सिम जरूरी है और 24 घंटे के लिए फोन बंद रहेगा। इस दौरान ठग अलग-अलग नंबरों से कॉल कर तकनीकी समस्या का बहाना बनाता रहा। चार दिन तक मोबाइल चालू नहीं हुआ तो पीड़िता आठ फरवरी को पास के एयरटेल स्टोर पर पहुंची, जहां नई 4जी सिम जारी कराई इसके बाद जब महिला ने अपने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड चेक किए तो ठगी की जानकारी सामने आई। ठग उनके एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के खातों के साथ-साथ एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग खातों से रुपये निकाले थे। साथ ही कुछ पैसे अमेजन, फ्रीचार्ज और फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद तुरंत ही बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। बाद में उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दी। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed