फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

संशोधित::: शेयर ट्रेडिंग में बुजुर्ग ने गंवाई जमापूंजी, जालसाजों ने ठगे 55 लाख

Wed, 08 Oct 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
- व्हाट्स एप ग्रुप में जोडक़र ट्रेनिंग दी गई, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा देकर एक बुजुर्ग से 55 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने बुजुर्ग को व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर कथित रूप से ट्रेनिंग दी और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में बुजुर्ग की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-76 में रहने वाले 62 वर्षीय जेएल गहलोत ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें 10 जुलाई को फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा। इसमें शेयर ट्रेडिंग से जुड़कर हर महीने लाखों रुपये कमाने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो डायरेक्ट फीनवेय फाइनेंशियल सर्विस नाम के वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। इस ग्रुप में पहले से 80 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप में जुड़ते ही गौरी नाम की महिला ने अलग से बातचीत करना शुरू कर दिया। उसने खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताया। बातचीत के बाद महिला ने नोमुरा और बबकैप्स नाम के वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया।
विज्ञापन

दी गई फर्जी ट्रेनिंग :
ग्रुप में जोड़ने के बाद पीड़ित को शेयर मार्केट में निवेश करने की फर्जी ट्रेनिंग दी गई। फिर आईपीओ, ब्लॉक डील और म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह दी। पीड़ित ने भरोसा जताते हुए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11 बार में 20 लाख 5 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद उन्होंने आईपीओ से मुनाफे की रकम निकालने के लिए आवेदन किया तो पीड़ित कई प्रकार के टैक्स जमा करने के लिए कहा। कुल मिलाकर 55 लाख 62 हजार रुपये पीड़ित से धनराशि ट्रांसफर कराई गई। जब पीड़ित ने और रुपये नहीं होने की बात कही तो उनका खाता ब्लॉक कर वॉट्सएप ग्रुप से निकाल दिया। इसके बाद बुजुर्ग को ठगी की आशंका हुई। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन खातों की जांच की जा रही है। जिनमें रकम ट्रांसफर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed