फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी

Sun, 07 Sep 2025 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

-साइबर जालसाजों ने ग्रेटर नोएडा निवासी कंपनी कर्मी को एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर जाल में फंसाया

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-10 निवासी एक कंपनीकर्मी को शेयर मार्केट में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 8 लाख 45 हजार रुपये की ठगी सामने आई है। जालसाजों ने पीड़ित को एक व्हॉट्सएप ग्रुप में अचानक जोड़कर ठगी के जाल में फंसाया। इस ग्रुप में जुड़े सदस्य बताई गई तरकीब से हुए मुनाफे के साथ पैसा खाते में आने के स्क्रीनशॉट डाल रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने यह केस साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ठगी की यह शिकायत चंद्रभान सिंह की तरफ से दी गई है। पीड़ित ने ठगों पर विश्वास कर रकम ट्रांसफर कर दी। मुनाफे समेत पूरी रकम नहीं निकलने पर पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। 1 मई 2024 को चंद्रभान को एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। यह ग्रुप एक कंपनी के नाम से बना था। इसके बाद पीड़ित ने 3 मई से 15 मई 2024 के बीच 12 बार में 8.45 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

ठगों की तरफ से डाउनलोड करवाए गए ऐप पर रकम मुनाफे के साथ 37.50 लाख रुपये दिखा रही थी। चंद्रभान ने जब यह रकम निकालनी चाही और धनराशि का दबाव जालसाज बनाने लगे। इसके बाद संदेह हुआ और ठगी का पता चला। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई है उनकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed